फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape guilt got imprisonment

गैंगरेप के दोषियों को दस साल की जेल

Thu, 12 Jun 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jun 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
gang rape guilt got imprisonment

परिचित द्वारा अपने दोस्तों के साथ महिला के दुराचार के मामले में आखिरकार आरोपियों को सजा मिल गई।

विज्ञापन


गैंगरेप के दोषियों को अदालत ने दस साल की कैद और पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर दो माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले में एक अन्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मार्च 2011 की है घटना
अभियोजन पक्ष के अनुसार लोगों के मकानों में काम करने वाली एक महिला 19 मार्च 2011 की रात घर लौट रही थी।

चकराता रोड पर उसे परिचित सुरेंद्र शर्मा मिला। सुरेंद्र गांधी रोड स्थित होटल परमार में काम करता था। महिला का पति भी पूर्व में इसी होटल में काम करता था।


झांसे में आकर महिला सुरेंद्र के साथ चली गई। जहां सुरेंद्र, उसके साथी त्रिलोक, सोबन सिंह और बिहारी ने उससे दुराचार किया। सभी आरोपी नशे में धुत थे।

सुरेंद्र के मोबाइल से महिला ने 108 पर फोन किया। अदालत ने मामले में छह जून को सुरेंद्र, सोबन और त्रिलोक को दोषी ठहराया था।

नहीं किया अपनी बात का समर्थन
कृषि मंत्री के पूर्व पीआरओ युद्धवीर सिंह की हत्या में अभियोजन की ओर से प्रदीप चौहान की गवाही हुई।

जिला एवं सत्र न्यायालय में गवाही के दौरान अभियोजन के गवाह ने पूर्व में पुलिस को दिए बयान का समर्थन नहीं किया। प्रदीप मामले में मुख्य तीन गवाहों में से एक है। अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed