{"_id":"a1fc6aea05d7c7fa42e920144c25f374","slug":"frode-policeman-accused-of-robbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिपाहियों ने की युवकों से लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सिपाहियों ने की युवकों से लूट
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 02 Nov 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में सोलानी पार्क पर बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर लूटपाट की थी। मंगलौर और देवबंद के लुटेरों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के माहिग्रान निवासी सारिक और मुदस्सिर शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद सोलानी पार्क की तरफ टहल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बताकर डराया
इसी दौरान दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। डरा धमकाकर बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन और पांच हजार की नकदी लूट ली थी। लूटपाट की खबर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसबीर पुंडीर, एसएसआई रामकुमार जुयाल पुलिस के साथ बदमाशों की धरपकड़ में लग गए।
विज्ञापन
घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ देर बाद ही दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दानिश निवासी मोहल्ला बंदरटोल कोतवाली मंगलौर तथा विरेंद्र चौधरी निवासी बलजीत कालोनी, देवबंद बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई रकम और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर जसबीर पुंडीर ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन