फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with a man of eleven lakh

फर्जी लेटर पैड के जरिये लगा दिया 11 लाख का चूना

Tue, 27 Jun 2017 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jun 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
fraud with a man of eleven lakh
fraud

मानव कल्याण केंद्र के एक कर्मचारी ने संस्था को 10 लाख 81 हजार 675 रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कर्मचारी और उसके साथी फरार हैं।

विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर बीडीबी जुयाल के मुताबिक मानव कल्याण केंद्र के विभोर गुप्ता निवासी राजपुर रोड ने संस्था के कर्मचारी हीरालाल और राहुल और राजीव वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। हीरालाल संस्था से करीब 10 साल से जुड़ा है।
विज्ञापन


संस्था का गांधी रोड स्थित क्वालिटी हार्डवेयर से अक्सर उधार लेनदेन होता है और एकमुश्त भुगतान किया जाता है। सामान अक्सर हीरालाल लेने जाता था।

विभोर गुप्ता आरोप है कि हीरालाल ने संस्था के फर्जी पैड से क्वालिटी हार्डवेयर से मार्च में 10 लाख 81 हजार 675 रुपये का सामान उधार ले लिया और काम छोड़ दिया। उधारी का काफी महीनों तक भुगतान न होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हीरालाल के अलावा राहुल और राजीव वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों ही हीरालाल के परिचित हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed