फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud on phone.

‘हैलो... आपका एटीएम रद्द कर दिया गया है’

Sat, 08 Nov 2014 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार) Updated Sat, 08 Nov 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
fraud on phone.

जिला न्यायालय में वाद लिपिक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर फोन आए अंजान नंबर से बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोबाइल पर आए ठग युवक का नंबर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एसबीआई के नाम पर किया फोन
रोशनाबाद न्यायालय में वाद लिपिक नितिन अग्रवाल के मोबाइल पर शुक्रवार दोपहर 9546974019 नंबर से अंजान युवक का फोन आया। फोन करने वाला युवक बोला कि ‘मेरा नाम दीपक मिश्रा है, मैं एसबीआई बैंक से बोल रहा हूं। आपका एटीएम रद्द कर दिया गया है। क्योंकि आपके पिन नंबर पर दो एटीएम कार्ड जारी हो गए हैं।
विज्ञापन


फोनकर्ता ने नया पिन नंबर बताते का झांसा देते हुए नितिन से उसका एटीएम पिन और खाता संख्या पता करना चाहा। लेकिन नितिन ने समझदारी दिखाते हुए पिन नंबर और खाता संख्या बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने किया किनारा
मामले को लेकर नितिन ने एसबीआई बैंक मैनेजर और बैंक के ट्रोल फ्री नंबर पर संपर्क साधा। इस बीच बैंक कर्मचारियों ने मामले से किनारा कर लिया।

खुद को छला महसूस करते हुए पीड़ित ने फोन करने वाले फर्जी युवक के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed