दूल्हे को मंडप में बैठाकर दुल्हन हुई फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के विकासनगर में युवक से शादी कराने का झांसा देकर युवक से ठगी का मामला सामने आया है। युवक दिन भर दुल्हन के इंतजार में मंदिर में बैठा रहा और उधर दुल्हन और उसके साथी जेवर लेकर फरार हो गए। युवक के जीजा ने मामले में सहसपुर पुलिस को तहरीर दी है।
भगवानपुर, रुड़की निवासी मुनीश कुमार पुत्र प्रद्युम्न अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके साले अतीस जिंदल निवासी जगाधरी, का विवाह बद्रीपुर थाना सहसपुर निवासी रवि के माध्यम से पूजा नाम की लड़की से तय हुआ।
अतीस सब्जी की आढ़त का काम करता है। रवि ने पूजा को अपनी पत्नी की बहन बताया था। चार अक्तूबर को रवि के घर पर ही लड़की दिखाने की रस्म निभाई गई। दोनों पक्षों की सहमति जताने पर रिश्ता तय हो गया।
शादी के नाम पर ले गई गहने
रिश्ता तय होने पर छह अक्तूबर को विकासनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में विवाह संस्कार संपन्न होने की बात हुई। तय तिथि एवं समय पर अतीश अपने रिश्तेदारों और पंडित को साथ लेकर मंदिर में पहुंच गया।
यहां पहले से मौजूद रवि ने दुल्हन को तैयार करने के बहाने उनके द्वारा लाई जेवरात मांगे। जेवरात मिलते ही रवि दुल्हन को लाने का बहाना करके चला गया।
इधर दूल्हा और उसके रिश्तेदार दिन भर रवि का इंतजार करते रहे पर ना तो रवि आया और न ही दुल्हन। इंतजार करते-करते शाम हो गई तो दूल्हे और रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया मामले की जांच की जा रही है।