{"_id":"bc7778d21a711e438baa891f6996c304","slug":"fraud-in-job-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए दिए लाखों, मांगने पर मिली धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के लिए दिए लाखों, मांगने पर मिली धमकी
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 04 Dec 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लक्सर में विदेशों में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सिंगापुर में नौकरी लगाने के नाम पर पिता-पुत्र से सवा तीन लाख रुपए की ठगी की गई।
विज्ञापन
लक्सर के भिक्कमपुर गांव निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि बेटे की नौकरी लगवाने के लिए वह काफी दिन से परेशान था। करीब तीन साल पहले पड़ोसी गांव बाडीटीप निवासी एक व्यक्ति ने पुत्र दीपक की नौकरी सिंगापुर में लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी
वीजा बनवाने के नाम पर उनसे सवा तीन लाख रुपए ऐंठ लिए। काफी समय बाद भी जब उनका वीजा नहीं बना तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने दी गई रकम वापस करने को कहा, लेकिन आरोपी ने उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने अब घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा गांव निवासी राजेश भी ऐसी ही ठगी का शिकार हुआ है। राजेश दो साल पहले रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने उसकी नौकरी एक फैक्ट्री में लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपए मांगे।
रकम वापस करने से इनकार
अग्रिम राशि के तौर पर आरोपी ने 50 हजार रुपए लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगाई। काफी दिनों बाद भी नौकरी नहीं लगी तो राजेश ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया।
पीड़ित ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। एसएसपी ने लक्सर पुलिस से मामले की जांच कराई, जिसमें ठगी होने की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जल्द मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।