फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud call center owner arrested

कॉल सेंटर खोल धोखा करने वाला गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2013 10:32 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
fraud call center owner arrested

कॉल सेंटर के नाम पर दून के एक युवक से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था। उसका एक साथी अब भी पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन


25 लाख रुपये मांगे
रायपुर निवासी उन्नत मारवाह ने रायपुर थाने में वर्ष 2009 में दर्ज मुकदमे में बताया था कि लाजपत नगर, जालंधर, पंजाब निवासी अमित पाल सिंह और उसके साथी हरविंदर ने उसे बताया कि वे पंजाब और उत्तराखंड में इंटरनेशनल कॉल सेंटर खोलना चाहते हैं। दोनों ने पार्टनरशिप के नाम पर उन्नत से 25 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


यही नहीं, देहरादून में कॉल सेंटर के लिए पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर भी देने को कहा। इसके बाद दोनों ने यहां 50 कर्मचारियों को तैनात भी कर दिया। दो महीने तक कॉल सेंटर चलाने के बाद अमित और हरविंदर पंजाब में काम होने की बात कह चले गए। लंबे समय तक वे नहीं आए तो उन्नत ने रायपुर थाने में रिपोर्ट कराई। इस दौरान तीन महीने की कर्मचारियों की तनख्वाह और अन्य खर्चे भी उन्नत को चुकाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक कॉल सेंटर
इस पर उन्नत के 65 लाख रुपये लगे। उन्नत के मुताबिक बाद में उसे पता चला कि दोनों दून और पंजाब में इसी तरह एक दर्जन से अधिक कॉल सेंटर खोल लोगों को चूना लगा चुके हैं। पुलिस तब से उन्हें तलाश रही थी। बुधवार को रायपुर पुलिस ने अमित पाल को उसके जालंधर स्थित घर से दबोच लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। हरविंदर अभी फरार है।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed