{"_id":"dd720e6197e4df138838ea711142b3e4","slug":"fraud-by-a-travel-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर टूर के नाम पर ठग लिए तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगापुर टूर के नाम पर ठग लिए तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 Jan 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर और थाईलैंड का छह दिन का भ्रमण कराने के नाम पर दून की एक दंपति से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में ऑनलाइन टूर बुक करने वाली महाराष्ट्र की एक ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के डीएल रोड निवासी राम प्रसाद राय ने पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र के उल्लास नगर निवासी प्रवेश झा की आभा ट्रैवल एजेंसी से उन्होंने सिंगापुर और थाईलैंड की 28 दिसंबर से चार जनवरी तक छह दिन की यात्रा बुक की थी।
विज्ञापन
तीन लाख रुपये जमा कराने के बाद टिकट की बुकिंग और भ्रमण का पूरा कार्यक्रम एजेंसी ने भेज दिया था। दंपति ने तैयारी पूरी की। इसी बीच 24 दिसंबर को एजेंसी ने टिकट कैंसल करा दिए। राम प्रसाद राय ने रकम वापस मांगी तो एजेंसी संचालक आनाकानी करता रहा।
विज्ञापन
राय की शिकायत पर नालापानी चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने दबाव बनाया तो आरोपी ने 30 हजार रुपये लौटा कर फोन बंद कर दिया। नेगी ने बताया कि वादा करने के बाद रुपये न लौटाने पर आरोपी के खिलाफ जालसाजी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया कि राय परिवार पहले इसी एजेंसी के जरिये गोवा का भ्रमण कर चुका है।