ऑनलाइन दोस्ती के बाद प्यार में फंसाया, करता रहा दुष्कर्म, फिर कर दिया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित युवती का कहना है कि ऑनलाइन दोस्ती के बाद उसने प्यार में फंसाया। फिर कई बार दुष्कर्म किया। फिर ऐसा काम कर दिया कि पीड़ित युवती अभी तक सदमे में है। जानिए...
जानकारी के मुताबिक, 2015 में चंद्रबनी निवासी रॉबिन से उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। रॉबिन ने खुद को पटेल नगर स्थित एक कंपनी में मैनेजर बताता था। युवती का आरोप है कि रॉबिन ने शादी का झांसा देकर और उसका कई बार शारीरिक शोषण किया।
इसके अलावा रॉबिन ने अपनी विधवा मां की बीमारी का हवाला देकर 13 लाख 28 हजार रुपये भी हड़प लिए। रुपये लेने के बाद रॉबिन उससे दूरी बनाने लगा। युवती के मुताबिक उसने जब रॉबिन के बारे में गहराई से छानबीन की तो रॉबिन के कंपनी में मैनेजर होने की बात समेत पिता के जीवित होने और मां के स्वस्थ होने की बात सामने आई।
युवती के अनुसार रॉबिन के पिता विनोद कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में एएसआई हैं और सहारनपुर में तैनात हैं। युवती के मुताबिक उसने विनोद कुमार को रॉबिन की हरकतों की जानकारी दी। इस पर विनोद कुमार ने रुपये लौटाने व शादी कराने का आश्वासन दिया।
लेकिन बाद में मुकर गए और जान से मारने की धमकी दी। पटेल नगर पुलिस के मुताबिक युवती ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार करती है। रॉबिन और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।