{"_id":"2e1c17e99592a9364a7ac0f2223e00c2","slug":"fracas-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुदाय विशेष पर टिप्पणी से दून में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समुदाय विशेष पर टिप्पणी से दून में बवाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में बच्चों के विवाद में रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। बच्चों के बाद बड़े भी भिड़ गए। एक समुदाय के लोगों ने लक्खीबाग चौकी घेर ली। गुस्साए लोगों ने सहारनपुर रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख एसपी सिटी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। अनहोनी को टालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं एक पक्ष ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आधी रात तक हंगामा जारी रहा।
अभद्र टिप्पणी पर बढ़ी बात
रेसकोर्स निवासी तीन किशोरों पर सड़क से गुजर रहे तीन किशोरों ने रात लगभग नौ बजे अभद्र टिप्पणी कर दी। इनका आपस में विवाद हो गया। बात मार-पीट तक पहुंच गई। आस-पास के लोगों के छुड़ाने पर किशोर घर पहुंचे।
विज्ञापन
उनके परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, वह पास-पड़ोस के लोगों को इकट्ठा कर लक्खीबाग चौकी पहुंच हंगामा करने लगे। तीनों किशोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
ट्रैफिक करना पड़ा डायवर्ट
स्थिति प्रतिकूल देख पुलिस ने सहारनपुर चौक और प्रिंस चौक से रूट डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने देर रात एक पक्ष की तरफ से दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों किशोर अलग-अलग समुदाय के हैं। आरोप है कि दोनों ने एक समुदाय के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की।