{"_id":"6c0fbd0990629e0ddf55802a50c4c80a","slug":"four-million-fraud-by-two-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों ने बैंक को लगा दिया चालीस लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों ने बैंक को लगा दिया चालीस लाख का चूना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Sep 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी चेक लगा कर दो युवकों ने एक कंपनी को लगभग 40 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को जब पता चला तो उसने बैंक से शिकायत की। बैंक ने मामले की जांच तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
राजपुर रोड पर आईएनजी वैश्य बैंक की शाखा है। बैंक में कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिका कंपनी के मालिक संजीव मलिक व कमल मलिक निवासी डिफेंस कॉलोनी ने रिलेक्सो कंपनी के नाम से 39 लाख अस्सी हजार रुपए का चेक लगाया था।
विज्ञापन
केवल 21 हजार रुपए का था चेक
बैंक ने चेक के बदले दोनों को रुपए दे दिए। लेकिन दूसरे दिन ही रिलेक्सो कंपनी की तरफ से बैंक को ईमेल आया। मेल में बताया गया कि जिस नंबर का चेक को बैंक ने भुनाया है। वह तो केवल 21 हजार रुपए का था।
विज्ञापन
ऐसे में बैंक ने इतने रुपए कैसे उनके खाते से निकाल दिए। यह बात बैंक प्रबंधन को पता चली तो उनके होश उड़ गए। जांच हुई तो पता चला कि दोनों भाइयों ने चेक में छेड़छाड़ कर रकम को बदल दिया। उसके बाद बैंक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना अधिकारी मनोहर सिंह रावत ने बताया अभी जांच की जा रही है कि चेक में किस तरह से छेड़छाड़ की गई है।