फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   force marriage by uncle.

भांजी को जबरन ले गया मामा, बना दिया दुल्हन

Sat, 08 Nov 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार) Updated Sat, 08 Nov 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
force marriage by uncle.

मामा ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शनिवार की सुबह अपनी भांजी को जबरन घर से ले जाकर हरिद्वार के सुल्तानपुर कस्बे के एक युवक से उसका निकाह करा दिया।

विज्ञापन


परिजन की सूचना पर पहुंची सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने युवक-युवती और मामा को बरामद कर लिया। बाद में परिजनों में सहमति हो जाने पर युवक अपनी दुल्हन को साथ ले गया।
विज्ञापन


मामा पर था दबाव
बिजनौर के किरतपुर निवासी एक युवती के रिश्ते की बात सुल्तानपुर कस्बे में एक युवक के साथ चल रही थी। युवती का मामा इसमें बिचौलिया था।

आरोप है कि युवक पक्ष ने शादी में बाइक की मांग की जिस पर युवती पक्ष ने रिश्ते से इनकार कर दिया, और दूसरी जगह शादी की तैयारी शुरू कर दी। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने बिचौलिए का काम कर रहे लड़की के मामा पर शादी के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लिया हिरासत में
शनिवार की सुबह लड़की का मामा किरतपुर गांव पहुंचा और युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ सुल्तानपुर ले आया और युवती का निकाह उसी लड़के के साथ करा दिया।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक स्थान पर छाप मारा और युवक-युवती और उसके मामा को हिरासत में ले लिया।

मान गए परिजन
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी राकेश शाह का कहना है कि युवक और युवती के परिजनों में सहमति बनने के बाद युवक दुल्हन लेकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed