फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   for car parking youth attacks on businessman.

कार हटाने को कहा तो सिर पर दे मारा हथौड़ा

Tue, 28 Apr 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Apr 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
for car parking youth attacks on businessman.

पत्नी को अस्पताल ले जा रहे युवा व्यापारी के बीच सड़क खड़ी कार हटाने को कहने पर दो युवकों ने हथौड़े से उसका सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


व्यापारी के बेहोश होने पर पत्नी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और हमलावरों को दबोच लिया। व्यापारी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी पर हमले से गुस्साए व्यापारियों ने चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

देहरादून के पलटन बाजार में गारमेंट्स की दुकान करने वाले जतिन सब्बरवाल दुपहर के वक्त पत्नी सोनाली को स्कूटी पर बैठाकर चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे। बिंदाल पुल रोड की तरफ दो युवक कार को सड़क के बीचोंबीच खड़े किए थे। स्कूटी नहीं निकल पाने पर जतिन ने युवकों से कार हटाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर कहासुनी हो गई। गरमागरमी होने पर उनमें मारपीट हो गई। आरोप है कि कार सवार एक युवक ने जतिन के सिर में हथौड़ा दे मारा। सिर फट जाने के कारण जतिन बेहोश होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने शोर किया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हमलावरों अमित थापा और प्रशांत सिंह को पकड़ लिया। व्यापारी को दून अस्पताल लाया गया, जहां उसका चल रहा है।


दोनों हमलावरों को खुड़बुड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर दी है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed