{"_id":"577292b04f1c1b0f3e79aa7a","slug":"five-year-jail-to-old-man-in-molestation-of-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुकानदार ने की अश्लील हरकत, पांच साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुकानदार ने की अश्लील हरकत, पांच साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों से अश्लील हरकत करने वाले 67 वर्षीय वृद्ध दुकानदार को अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला वर्ष 2014 का है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिग सगी बहनें परचून की दुकान पर सामान खरीदने गईं थीं। मेहुवाला माफी लक्ष्मण गढ़ी निवासी हीरा लाल ने उन्हें टॉफी का लालच देकर अपने घर पर बुलाकर अश्लील हरकतें की। 24 जून वर्ष 2014 को मामले की पटेलनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
छह गवाह हुए पेश
विशेष अदालत प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेंस (पोक्सो) नीना अग्रवाल की अदालत में हुई सुनवाई में अभियोजन की ओर से छह गवाह पेश किए गए। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर ने कहा अदालत ने आरोपी को 354 और पोक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए पांच साल की कैद एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Published by: Vivek Singh