फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first he gave lift on scooty, after that robbed.

लिफ्ट लेते हैं तो सावधान, आपके साथ कभी भी हो सकता है ये!

Sun, 10 Jan 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 10 Jan 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
first he gave lift on scooty, after that robbed.

बस परिचालक को रास्ते में अनजान स्कूटी सवार से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। सुनसान जगह पर ले जाकर स्कूटी वाले ने परिचालक से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर स्कूटी चालक ने धारदार हथियार से हमला कर परिचालक को घायल कर दिया और रुपये लूटकर फरार हो गया। राहगीरों ने परिचालक को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना तीर्थनगरी ऋषिकेश की है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात एक निजी बस का परिचालक मनवीर (28) पुत्र मेवालाल निवासी कोयलघाटी हरिद्वार रोड पर घाट चौक से पैदल घर आ रहा था। इसी बीच पीएसके इंटर कॉलेज के पास उसने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार उसे कोयलघाटी की ओर ले जाने की बजाय दून मार्ग की ओर ले गया। बालाजी बागीचे के पास सुनसान जगह पर स्कूटी रोककर मनवीर से लूटपाट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर धारदार हथियार से किया घायल

first he gave lift on scooty, after that robbed.

विरोध करने पर स्कूटी सवार ने उसे धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़े स्कूटी सवार फरार हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि जेब में पचास रुपये थे, जिसे हमलावर लूटकर ले गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

शराब में एक दबोचा
ऋषिकेश के रानीपोखरी थाना पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक युवक को मय वाहन दबोचा है। उसके पास से देसी शराब के 156 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम चेकिंग के दौरान रैनापुर मोड़ पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। सकपकाने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास देसी शराब मिली। पुलिस ने उसकी पहचान सचिन निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में कराई। उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed