फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing on overtake.

सपा नेता की दबंगई, ओवरटेक करने पर फायरिंग

Mon, 15 Sep 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 15 Sep 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
firing on overtake.

उत्तराखंड के रुड़की में स्कार्पियों को ओवरटेक करने पर भड़के सपा नेता ने बाइक सवार को कार के चालक से पिटवाया। इससे भड़के युवकों ने कार पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया तो सपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


फायरिंग होते ही बाइक सवार युवक जान बचाकर भागे तो आरोपी सपा नेता ने कार से पीछा किया। युवकों ने किसी तरह पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर रुड़की पुलिस ने सपा नेता की कार को रोक लिया। देर रात को दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई।
विज्ञापन


ओवरटेक करने पर पीटा
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र का एक सपा नेता अपनी स्कार्पियों से कांवड़ पटरी होते हुए शनिवार देर रात को अपने घर लौट रहा था। रास्ते में इमलीखेड़ा निवासी युवक और उसके दो साथियों ने पल्सर से स्कर्पियों को ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता को कुछ शक हुआ तो उसने अपने चालक को तेज गति से कार चलाने को कहा जिस पर चालक ने बाइक सवार को ओवरटेक कर दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने में लग गए।

धनौरी के पास बाइक धीमी होने पर सपा नेता ने अपनी गाड़ी रोक ली और बाइक चला रहे युवक को अपने चालक से पिटवा दिया जिस पर भड़के युवकों ने कार पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। सपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।

कार से पीछा करके युवकों पर फायरिंग
फायरिंग होने से मौके पर हड़कंप मच गया। फायरिंग होने पर बाइक सवार युवक अपनी जान बचाकर भागे। बताया गया है कि सपा नेता ने अपनी कार से उनका पीछा करते हुए रतमऊ नदी पर फिर पिस्टल से फायरिंग की जिससे बाइक सवार भयभीत हो गए और रुड़की की ओर भाग निकले।


रुड़की के पास उन्होंने पुलिस को फोन किया जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सपा नेता की कार को रुड़की में रोक लिया। जिसके बाद कोतवाल कार समेत सपा नेता और बाइक सवार तीनों युवकों को कोतवाली ले आई। देर रात को दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed