फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing between two group

छींटाकशी के बाद फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

Sun, 15 Jun 2014 04:28 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jun 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
firing between two group

रुड़की के खानपुर थाना क्षेत्र में छींटाकशी का विवाद इतना बढ़ गया कि इस खूनी संघर्ष में गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना रविवार सुबह लगभग 8 बजे की है। जहां बिजौपुर, मुजफ्फरनगर निवासी योगेश दर्जन भर लोगों के साथ खानपुर के करणपुर क्षेत्र में पहुंचा और सचिन के घर में घुसकर तमंचों से धुंआधार फायरिंग करने लगा।

इस घटना में सचिन, उसकी पत्नी मोनिका और दादी लीलावती घायल हो गए। इस दौरान पास में ही रहने वाली उर्मिला और कांता की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। एसपी देहात अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

आपत्तिजनक टिप्पणी से हुआ खूनी बवाल

firing between two group

बताया गया कि कुछ दिन पहले कुछ दिन पहले सचिन ने अपनी चाची संगीता पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसकी शिकायत संगीता ने अपने भाई योगेश से की।

शनिवार की शाम योगेश संगीता के घर आया और सचिन को समझाया। इस दौरान दोनों के बीच में मारपीट भी हुई, लेकिन वहां से चुपचाप चले गया।

रविवार की सुबह लगभग 8 बजे योगेश 12-13 लड़कों के साथ सचिन के घर पहुंचा और फायरिंग की।

इस दौरान खूब भगदड़ मची। सचिन, उसकी पत्नी मोनिका और दादी लीलावती घर से किसी तरह बच निकले। योगेश ने मोनिका और लीलावती समझकर पास में ही रहने वाली उर्मिला और कांता पर फायर झोंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed