{"_id":"59175f184f1c1b592a850b54","slug":"fire-on-gas-agency-s-cashier","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के कैशियर पर युवकों ने झोंका फायर, फिर हुआ चमत्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के कैशियर पर युवकों ने झोंका फायर, फिर हुआ चमत्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के चंद्र रोड स्थित हिमानी गैस एजेंसी के कैशियर पर फायर झोंक दो युवकों ने नगदी से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। कैशियर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद कैशियर सुरेंद्र नेगी निवासी कोटद्वार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि बाइक सवार दो युवक एजेंसी पर आए और गैस बुक कराने की बात कही। उसके मना करने पर उन्होंने उस पर फायर झोंक दिया। बताया कि गोली उसकी कमीज में उलझकर थैले में जा गिरी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने डेढ़ लाख नगदी से भरा थैला भी लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन लोगों ने गोली और शोरशराबा न सुनाई देने की बता कही।
विज्ञापन
जबकि कैशियर ने सूचना देने से करीब पचास मिनट पहले घटना की बात पुलिस को बताई। इन दोनों तथ्यों के आधार पर पुलिस घटना को फिलहाल संदिग्ध मानकर चल रही है। एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि फिर भी मामले को लिखापढ़ी में लिया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।