फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR against two itbp jawan

आईटीबीपी के दो जवानों पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 24 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Mon, 24 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
FIR against two itbp jawan
ITBP jawan (Demo pic)

आईटीबीपी के जवान की इंसास (रायफल) से चली गोली से हरियाणा के कांवडिए विकास की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने आईटीबीपी के जवान मितेश राणा और संतोष चटर्जी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, 15 जुलाई को सर्वानंद घाट के पास आईटीबीपी के जवान और विकास (24) पुत्र कृष बेनिवाल निवासी गांव माजरा डी थाना बेरी जिला झज्जर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद वह आईटीबीपी के जवान की रायफल से चली गोली से घायल हो गया था।
विज्ञापन


जौलीग्रांट अस्पताल ले जाते समय विकास ने दम तोड़ दिया था। तब आईटीबीपी के जवान संतोष चटर्जी ने नशे में धुत में विकास पर इंसास छीनने के दौरान चली गोली से मौत होने की बात कहते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने के बाद हरिद्वार पुलिस ने इंसास कब्जे में ले ली थी। रविवार को विकास के पिता कृष्ण बेनीवाल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने शहर कोतवाली में आईटीबीपी के जवान संतोष चटर्जी और मितेश राणा के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि आईटीबीपी के दोनों जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी दोनों जवान पंचकूला हरियाणा में स्थित छावनी से आए थे। मामले की गहनता से जांच होगी।   

मामला छिपाती रही हरिद्वार पुलिस

FIR against two itbp jawan
uttarakhand police

आईटीबीपी के जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात को दिनभर हरिद्वार पुलिस दबाती रही। मुकदमा दर्ज होने की बात को छिपाने की कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आई। देर शाम को काफी टटोलने के बाद कई अफसर दबी जुबां में स्वीकार करते रहे।    
    
कांवड़ लेने आया विकास बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह हरियाणा के ही एक कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। कांवड़िए की मौत वर्ष 2017 के कांवड़ मेले में बदनुमा दाग छोड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed