{"_id":"5916ad0f4f1c1b1d68852a78","slug":"fir-against-army-major-for-beat-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के मेजर पर कुत्तों को मारने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के मेजर पर कुत्तों को मारने का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 13 May 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता (डेमो फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लोहे की राड से मारने के मामले में सेना के मेजर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इलाके के लोगों के विरोध के बाद पशु प्रेमी पूजा बहुखंडी ने कार्रवाई के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के बीचर रोड पर कुत्तों को मारने की घटना दस मई की रात की बताई गई है। एक संस्था की उपाध्यक्ष पूजा बहुखंडी ने कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेजर मनीष थापा ने रात में पड़ोस के तीन आवारा कुत्तों पर लोहे की राड और धारदार हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन
कुत्तों को घायल करने पर आसपास के लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा भी किया। जख्मी हुए दो कुत्तों को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विवेचना में ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। हालांकि, पक्ष जानने के लिए मेजर से बात नहीं हो पाई है, लेकिन उनसे जुडे़ लोगों ने आरोप को गलत बताया है।