बच्चों की पार्टी में चली लोहे की रॉड, 9 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर में एक बर्थ-डे पार्टी में डीजे पर हो रहे डांस के दौरान दो पक्षों में लोहे की रॉडें और लाठी डंडे चल पड़े। जिससे दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए।
सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में ग्रामीणों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया।
पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 107, 16 की कार्रवाई की गई।
बच्चों के झगड़े में शामिल हो गए परिजन
बुधवार की रात ग्राम पतरामपुर निवासी संजीव पुत्र मंगला के पांच वर्षीय पुत्र के जन्मदिन की पार्टी थी। डीजे पर बच्चे डांस कर रहे थे।
किसी बात को लेकर डांस कर रहे बच्चों में झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़े में उनके परिजन भी शामिल हो गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौच के बाद डंडे और लोहे की रॉडें चल पड़ीं। ग्रामीणों ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया।
मारपीट में करन (40) पुत्र दिलीप, बबलू (25) पुत्र पोखर, बबली (23) पुत्र बबलू, तिरवान (20), ओमपाल (18) पुत्रगण पोखर सिंह, सोनू (19) पुत्र करन, रामकुमार (50) पुत्र छोटिया, राजवाला (45) पत्नी राजकुमार, इंद्रजीत (24) पुत्र रामकुमार घायल हो गए।
पुलिस कर रही है कार्रवाई
सभी घायलों को ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को कोतवाली में समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
इसके बाद पुलिस ने खमान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप, सुनील पुत्र करन, संजय पुत्र महर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।