{"_id":"e1855ca38d4b18a8a249087a011e3800","slug":"fight-between-relatives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटा तो सालों ने की जीजा की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटा तो सालों ने की जीजा की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की के मच्छी मोहल्ले में पति के पिटाई करने पर पत्नी ने अपने भाइयों को बुला लिया। इसके बाद जीजा सालों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ इस दौरान दो साल की बच्ची चोटिल हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दोनो ने किया था प्रेम विवाह
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड निवासी एक युवक ने ग्रीन पार्क कालोनी निवासी एक युवती ने प्रेम विवाह किया था।
करीब सात दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके गई थी। सोमवार को वह वापस आई तो किसी बात को लेकर पति से उसकी कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे तकरार में बदल गई।
पत्नी ने बुला लिया भाईयों को
मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि उसने पत्नी ने पत्नी को जमकर पीट दिया जिसके बाद विवाहिता ने अपने मायके से अपने भाइयों और परिजनों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसी बीच युवक पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पथराव के चलते घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति बन गई। इसमें दो साल की एक बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन
चार लोग हिरासत में
पथराव के बाद हंगामा बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।