{"_id":"9ae5794c9295a2a08d12c98d8730a30b","slug":"fight-between-armed-crooks-and-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा-बनियान गैंग ने फैलाया दून में आतंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा-बनियान गैंग ने फैलाया दून में आतंक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के तुनवाला गांव में शनिवार तड़के 15 से ज्यादा हथियार बंद बदमाश डकैती के इरादे से घुस आए। उनके द्वारा गांव में धावा बोलने के दौरान कुछ लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। बदमाश कच्छा-बनियान धारी गैंग के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के लोग भी ईंट और सरिया से लेस हो गए। दोनों तरफ से 15 मिनट तक खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें तीन गांववासी भी चोटिल हुए। सूचना पर एसपी सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सुबह उजाला होने तक पुलिस टीम काम्बिंग करती रही। लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
दोस्त को फोन कर सूचित किया
तुनवाला गांव का एक लड़का मेंहूवाला में स्थित ईंट के भट्टे में काम कर रात तीन बजे घर लौट रहा था। गांव के बाहरी इलाके में पहुंचते ही उसने देखा कि 15 से ज्यादा लोग गांव में प्रवेश कर रहे हैं। उसे शक हुआ तो उसने गांव में ही रहने वाले अपने एक दोस्त को फोन कर सूचित कर दिया। दोस्त ने अन्य लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
देखते ही देखते पूरा गांव जाग गया और ईंट व सरिया लेकर बाहर निकल आया। घरों से बाहर आए लोगों का बदमाशों से आमना सामना हो गया।
अचानक अपने सामने भीड़ देख बदमाशों के होश उड़ गए। वह भागने लगे तो गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया और दोनों तरफ से ईंट, लठ और सरिया से मारपीट होने लगी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
की जा रही है गिरोह की तलाश
सूचना मिलते ही एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सदर स्वतंत्र कुमार सिंह शहर के सभी थानों के एसओ और फोर्स मौके पर पहुंची और गांव के घेर लिया। लेकिन तब तक बदमाश गांव वालों के चुंगल से छुटकर दूर जा भागे थे। पुलिस ने सुबह छह बजे तक गांव के आसपास के इलाकों में काम्बिंग भी की। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया गांव में घुसने वाला गिरोह की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें