फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fear of stunt bikers in the capital

राजधानी में स्टंट बाइकर्स का खौफ

Wed, 31 Jul 2013 09:08 AM IST
मनमीत रावत
मनमीत रावत Updated Wed, 31 Jul 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
Fear of stunt bikers in the capital

दिल्ली की तर्ज पर दून के युवाओं में भी स्टंट बाइकिंग का क्रेज बढ़ रहा है। पावर बाइक्स पर सवार होकर रफ्तार का रोमांच पाने की उनकी कोशिश राजधानी की जनता की जान पर भारी पड़ रही है।

विज्ञापन


तीन महीने में स्टंट बाइकर्स 19 लोगों की जान ले चुके हैं, जबकि 59 गंभीर घायल हुए। एसएसपी केवल खुराना कई बार थाने-चौकियों को बाइकर्स पर नजर रखने और कार्रवाई करने की बात कह चुके हैं, लेकिन बाइकर्स पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


यहां होती है बाइकिंग
इंदिरानगर, जोगीवाला-रिंग रोड, दून विवि रोड, राजपुर, मसूरी डायवर्जन में तड़के और देर शाम बाइकर जुटते हैं। इससे यहां मार्निंग और इवनिंग वॉक पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सेकंड में सौ किमी की रफ्तार
ज्यादातर बाइकर्स के पास 250 से 1500 सीसी तक के इंजन वाली बाइकें हैं। ये बाइक चार से छह सेकंड में सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती हैं। उड़ने जैसा रोमांचक अहसास पाने के लिए बाइकर अपनी जान तो दांव पर लगाते ही हैं, सड़क पर चलने वालों पर भी भारी पड़ते हैं।

कुछ पुरानी घटनाएं
22 मार्च को इंदिरानगर स्थित मलिक चौक के पास दो स्टंट बाइकरों ने सड़क पर पैदल चल रही तीन बहनों को टक्कर मार दी। दो तो ठीक हैं, लेकिन सबसे छोटी बहन अब विकलांगता का दर्द झेल रही है। ऐसी ही घटना दून विवि रोड पर हुई। वहां सचिवालय कालोनी के बाहर सड़क पार कर रहे एक अधिकारी को स्टंट बाइकर ने टक्कर मार दी। अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की बाइक बेदम
बाइकर्स पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभिन्न चौराहों, मार्गों पर चीता पुलिस को तैनात तो करती है, लेकिन पुलिसकर्मियों के पास मौजूद बाइकों की इंजन क्षमता 97 से लेकर 125 सीसी तक ही है। ऐेसे में पुलिसकर्मी बाइकर्स का पीछा नहीं कर पाते।

कब कितने हादसे
माह - घायल - मौत
अप्रैल - 18 - 09
मई - 29 - 03
जून - 12 - 07

मॉडिफिकेशन को चुरा रहे बाइक

पटेलनगर, नेहरू कालोनी, डालनवाला क्षेत्र से दो हफ्ते में दस से अधिक बाइकें चुराई जा चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो चोरी की गई बाइक, स्कूटी को काटकर इनसे स्टंट बाइकों के लिए एसेसरीज और पुर्जे तैयार किए जाते हैं। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि वाहन चोर गिरोह पर लगाम कसने के लिए देर रात को गश्त बढ़ाने का आदेश सभी थानों को दिया है।


जब से सीसी कैमरे लगे हैं, बाइकरों की रफ्तार थमी है। हमने नियम तोड़ने वाले कई बाइकरों पर सख्त कार्रवाई की है। किसी क्षेत्र से शिकायत मिलती है तो पुलिस इनको ट्रैप करती है।
- एसएसपी केवल खुराना

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed