{"_id":"30e3acf46a736e236ed5fcf40c8d541b","slug":"father-of-two-daughters-murdered-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदे पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 04 Nov 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की हत्या करने वाले दंरिदे पिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दो पुत्रियों और नातिन को काट दिया था
बृहस्पतिवार को गांव कनौरा निवासी दुर्गाराम ने घर पर अपनी पुत्री प्रेमवती, धर्मवती और नातिन रेखा को पाटल से बुरी तरह काट दिया था। इससे प्रेमवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि धर्मवती और रेखा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर धर्मवती को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घोघा नदी के पास ट्रैक पर मिला शव
शनिवार सुबह आठ बजे गांव रम्पुरा शाकर क्षेत्र में घोघा नदी के समीप रेलवे ट्रैक पर दुर्गाराम का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल डीआर आर्य, चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गाराम ने पुत्रियों को काटने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।