फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father did rape with minor daughter

कमरे में लेजाकर बाप ने दस साल की बेटी से किया रेप, ये मिली सजा

Wed, 30 Aug 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 30 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
father did rape with minor daughter
rape demo pic

कलुयगी बाप ने सारी रिश्तों को शर्मसार कर दिया। घर में अकेला पाकर उसने दस साल की बेटी से रेप किया। जब पत्नी को बेटी की चीख सुनाई दी, कमरे में देखा तो मानो आंखों के सामने अंधेरा छा गया। पढ़ें, इस हैवान को क्या सजा मिली...

विज्ञापन


घटना कोटद्वार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। दोषी के खिलाफ उसकी पत्नी ने 24 अगस्त 2016 को कोटद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की तहरीर के मुताबिक 23 अगस्त 2016 की रात उसके पति ने 10 वर्षीय बेटी को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शोर सुनकर उसने कमरे में जाकर पति की करतूत का विरोध किया तो दोषी ने उसके और बेटी के साथ गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोटद्वार पुलिस ने दुराचार, पोक्सो अधिनियम, गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्मी को सख्त सजा की मांग

father did rape with minor daughter
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र

अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अभियोजक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश सामवेदी ने कुल नौ गवाह पेश किए। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि इस घृणित कृत्य को देखते हुए अभियुक्त को अधिक से अधिक सख्त सजा दी जाए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुंवर सेन की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों व गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अलग-अलग धाराओं में अभियुक्त को 10 साल की कैद और 13 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed