बाप-बेटा मिलकर कर रेलवे यात्रियों को लगा रहे थे चूना, ऐसे कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। बाप बेटा मिलकर यात्रियों को इस तरह से चूना लगा रहे थे। कहीं आप भी तो इस तरह से शिकार नहीं हो रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की स्पेशल टास्क फोर्स ने रुद्रपुर में छापा मारकर पिता-पुत्र को तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा।
टीम ने आरोपियों के कब्जे से 16 तत्काल टिकट और 17 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ ही दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो सीपीयू और तीन मोबाइलों को भी टीम ने जब्त कर लिया है।
पकड़े गए तत्काल टिकटों को रेलवे ने निरस्त कर दिया है। आरपीएफ के लालकुआं थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को हल्द्वानी की रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रुद्रपुर के वार्ड नंबर 10 निवासी दर्शन सिंह का पांच मंदिर के पास दर्शन एयर ट्रैवल्स नाम से प्रतिष्ठान है। इसमें हवाई, रेल टिकट के साथ ही कोरियर सर्विस भी दी जाती है। कुछ समय पहले मंडल सुरक्षा आयुक्त रामराज मीना को शिकायत मिली थी कि एयर ट्रैवल्स में अवैध तरीके से रेलवे के तत्काल टिकटों को बुक कर महंगे दामों पर बेचा जाता है।
व्यक्तिगत आईडी से निकाले टिकट बेचना गैरकानूनी
उनके निर्देश पर आरपीएफ के दरोगा मयंक चौधरी और आरपीएफ रुद्रपुर के चौकी प्रभारी आरके भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को छापा मारकर दर्शन सिंह, उसके बेटे हरेंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति को रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने प्रतिष्ठान में रखे सामान को सील किया और तीनों को लालकुआं ले आई।
लालकुआं थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद शकील ने बताया कि मामले में दर्शन सिंह पुत्र प्यार सिंह और उसके बेटे हरेंदर सिंह के खिलाफ 143 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरे व्यक्ति को निर्दोष होने पर छोड़ दिया गया।
आरोपी व्यक्तिगत ईमेल आईडी से तत्काल टिकट बनाकर अधिक दामों पर बेचते थे। आरोपियों से रामपुर से लुधियाना, जयपुर से रुद्रपुर, रुद्रपुर से देहरादून, रुद्रपुर से जालंधर, आगरा से बरेली, किच्छा से आगरा, नई दिल्ली से चेन्नई के अलावा मुजफ्फरपुर से रुद्रपुर के कुल 16 एसी एवं स्लीपर क्लास के टिकट बरामद हुए हैं।
व्यक्तिगत आईडी से निकाले टिकट बेचना गैरकानूनी
इंस्पेक्टर मोहम्मद शकील ने बताया कि रेलवे के टिकट बुक करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। व्यक्तिगत ईमेल आईडी से बनाए गए तत्काल टिकटों को बेचना गैरकानूनी है। व्यक्तिगत आईडी से केवल खून के रिश्ते वालों का ही तत्काल टिकट लिया जा सकता है। आरोपियों ने तत्काल टिकटों को 300 से 500 रुपये अधिक में बेचने की बात कबूली है।