फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer attempt to suicide in sitarganj tehsil campus.

कर्ज में डूबे किसान ने तहसील में लगाया फंदा, लोगों ने उतारा

Wed, 09 Mar 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 09 Mar 2016 08:28 AM IST
सार

पांच लाख 41 हजार 807 रुपये का था बकाएदार।
भारतीय स्टेट बैंक की सिसईखेड़ा शाखा से लिए थे दो अलग-अलग क्रॉप लोन।
पुलिस ने किसान को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया।
 

विज्ञापन
farmer attempt to suicide in sitarganj tehsil campus.
गुरमुख सिंह के ऊपर पांच लाख से अधिक कर्ज है। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर की सितारगंज तहसील परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान ने परिसर में लगे पेड़ पर फंदा बांध दिया। भारतीय स्टेट बैंक के पांच लाख 41 हजार 807 रुपये के दो क्रॉप लोन के बकाएदार किसान ने तहसील परिसर में पीपल के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों ने उसे रस्सी के फंदे से निकालकर नीचे उतारा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। परगना मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। इधर, नगरवासियों ने तहसीलदार का घेराव कर रोष जताया।
विज्ञापन


सलमती गांव निवासी गुरमुख सिंह ने वर्ष 2012-13 में भारतीय स्टेट बैंक की सिसईखेड़ा शाखा से करीब दो अलग-अलग क्रॉप लोन लिए। जिसका गुरमुख पर तीन लाख सात हजार 718 एवं दूसरे लोन का दो लाख 34 हजार 89 रुपये बकाया है। बैंक द्वारा आरसी काटने के बाद चार दिन पहले तहसीलदार आरसी गौतम के नेतृत्व में टीम ने गुरमुख को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी। गुरमुख के घर नहीं मिलने पर टीम उसके बेटे सुखविंदर सिंह की बाइक (यूके06एसी-8332) को जब्त कर तहसील ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में लगे पेड़ में रस्सी बांध गले में डाला फंदा

farmer attempt to suicide in sitarganj tehsil campus.
पु‌लिस - फोटो : file photo

मंगलवार को गुरमुख बाजपुर से अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने राजस्व विभाग की कार्रवाई से अवगत कराया। यह सुन गुरमुख अपने खेत पर आ गया और वहां से परिजनों को बिना बताए तहसील में आत्महत्या करने के लिए रस्सी लेकर आ धमका। उसने पीपल के पेड़ पर चढ़कर डाल में रस्सी बांधी और गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

इससे मौके पर लोगों का तांता लग गया। करीब 15 मिनट की जद्दोजहद के बाद दो युवकों ने पेड़ पर चढ़कर गुरमुख को नीचे उतारा। वहीं, तहसीलदार गौतम की सूचना पर कस्बा इंचार्ज पान सिंह तोम्क्याल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और किसान गुरमुख को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।

पुलिस ने गुरमुख का शांतिभंग की धारा 151 के तहत चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। परगना मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने उसे जमानत पर छोड़ा। इधर, तहसीलदार गौतम ने जब्त की गई बाइक बकाएदार के बेटे सुखविंदर के नाम पर होने के कारण उसे रिलीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed