फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake b ed degree f teachers caught in roorkee

उत्तराखंड: तीन और शिक्षकों की B ED की डिग्री निकली फर्जी, अधिकारियों ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 11 Apr 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की) Updated Wed, 11 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fake b ed degree f teachers caught in roorkee
investigation

रुड़की के ब्लॉक भगवानपुर के तीन शिक्षकों की बीएड की डिग्री एसआईटी की जांच में फर्जी पाई गई है। उपशिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की शिकायतें कई दिनों से लोग एसआईटी से कर रहे हैं। जांच में कई शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी साबित भी  हो चुके हैं। इसके तहत लक्सर में दो और भगवानपुर में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


इसके बाद एसआईटी ने कुछ अन्य शिक्षकों के प्रमाण पत्र भी जांच के लिए जमा करवाए थे। जांच में फिर तीन शिक्षकों की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। इनमें शोलाहेड़ी स्कूल के शिक्षक सोविंद्र सिंह, दौड़बसी स्कूल के शिक्षक विमल सिंह और शाहपुर स्कूल की शिक्षिका पूनम देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने जांच के बाद शिक्षा विभाग को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। इस पर उपशिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह ने भगवानपुर थाने में तहरीर दी। एसओ राजीव चौहान ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed