फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   facebook user cheated a girl in almora

शादी की फोटो FB पर डाली तो खुला ऐसा सच, पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 02 Jun 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Fri, 02 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
facebook user cheated a girl in almora
फेसबुक पर दो साल का प्यार

शादी के कुछ दिन बाद जब दुल्हन की बड़ी बहन ने दूल्हे और दुल्हन की फोटो फेसबुक पर अपलोड की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


फेसबुक पर खुद को सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर युवक ने निकटवर्ती कस्बे की युवती से शादी कर ली। युवती को झांसा देने के लिए युवक ने वर्दी में अपनी फोटो भी अपलोड की थी।
विज्ञापन


चार मई को शादी के बाद युवती की बड़ी बहन ने शादी की फोटो फेसबुक पर अपलोड की तो पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसका खुलासा युवक की पहली पत्नी ने फेसबुक पर फोटो देखने के बाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने हल्द्वानी पहुंचकर किराये पर रह रहे युवक को पकड़कर रानीखेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फेसबुक पर हुई जान-पहचान

facebook user cheated a girl in almora
marriage
पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता का कहना है कि अगस्त 2016 में फेसबुक पर उसकी एक युवक से जान-पहचान हुई। युवक ने अपना नाम कुलदीप जोशी और पता भनोटी चौखुटिया बताया।

उसने स्वयं को सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर कार्यरत बताते हुए वर्दी में फोटो भी अपलोड की। अक्तूबर 2016 में दीपावली से पहले युवक उसके घर आया और परिजनों का विश्वास हासिल कर लिया। चार मई को दोनों की शादी हो गई।

आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करता था और दो लाख रुपये की मांग करता था। पीड़िता का कहना है कि उसकी बड़ी बहन पुलिस में कार्यरत है।
 

आरोपी बेहद शातिर

facebook user cheated a girl in almora
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी

25 मई को उसने फेसबुक पर शादी की फोटो अपलोड की। इसी बीच आरोपी की पहली पत्नी ने फोटो देखी तो उसने भंडाफोड़ किया। आरोपी की पहली पत्नी संगीता राणा पीड़िता उसकी बड़ी बहन के साथ पुलिस प्रशिक्षण ले चुकी है। उसने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है।

2015 में वह संगीता के साथ भी इसी तरह झांसा देकर शादी कर चुका है। आरोपी का असली नाम कमलेश काला उर्फ कैलाश काला है। वह गैरसैंण के डुंगरी गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पहली पत्नी ने भी गंगनहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पहली पत्नी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध रानीपुर, हरिद्वार कोतवाली में भी मुकदमे चल रहे हैं। इधर, पीड़िता के परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एससी जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

facebook user cheated a girl in almora
arrest - फोटो : demo

ठगी से शादी का शिकार हुई पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि फेसबुक पर आरोपी बड़ा गिरोह संचालित कर रहा है।

जब आरोपी से मेरी वार्ता चलती थी, तो दिल्ली सहित तमाम बड़े शहरों की कई युवतियां युवक की तारीफ करती थीं और बेहिचक शादी करने की बात कहती थीं। उनका कहना है कि यदि आरोपी छूटा तो कई और युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर देगा।

बताया गया है कि आरोपी युवक हरिद्वार में संपन्न कुंभ मेले में भी पुलिस की वर्दी में वसूली करते हुए पकड़ा गया था, इस पर भी उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed