फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   facebook fraud by pandit

पूजा पाठ करने वाला पंडित FB से बन गया 'लखपति'

Fri, 25 Apr 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Apr 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
facebook fraud by pandit

पूजा-पाठ करने वाले एक पंडित फेसबुक यूज करते-करते अचानक 'लखपति' बन गया। उसने जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर होटलों में काम कर रहे 15 युवकों से 7.5 लाख रुपए ठग लिए।

विज्ञापन


ठग ने सोशल साइट फेसबुक पर शिकार फांसने के लिए जाल बिछाया था। दूसरी ओर, पुलिस एक सप्ताह से मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। रुद्रप्रयाग निवासी जगदीश सजवाण शहर में एक रेस्टारेंट में काम करता है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक के जरिए वह दून निवासी एक पंडित के संपर्क में आया। पहले फ्रेंड बने, फिर चेटिंग हुई। मुलाकात हुई तो पंडित ने विदेशों में कई यजमान होने की बात कहकर नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाया।

कहा कि टोकियो में उनका जानकार कई होटलों का मालिक है और वह उसे मैनेजर बनवा देगा। इसके बदले एक लाख रुपये मांगे। आधी रकम पहले और आधी जापान पहुंचने पर देने की बात हुई।

केस करने के बजाए पुलिस कर रही प्रताड़ित

facebook fraud by pandit

जगदीश की तरह झांसे में आए 15 युवकों ने 50-50 हजार रुपए पंडित को एडवांस दे दिए।

कुछ दिन तो वह टरकाता रहा, लेकिन फिर मकान से गायब हुआ तो उन्हें शक हुआ। इतिहास खंगाला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा

जगदीश सजवाण, ज्ञान सिंह बिष्ट निवासी खोला, जगबीर सिंह सैंण टिहरी, पूरन सिंह बुल्लावाला दून, प्रेम बडोनी निवासी पिपोला, उत्तम सिंह पंवार निवासी चंदला टिहरी आदि ने एसएसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत की।

एक सप्ताह बीतने के बाद भी अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय उन्हें ही प्रताड़ित कर रही है।

स्टांप पर हुई लिखापढ़ी

facebook fraud by pandit

विश्वास जमाने के लिए ठगी का यह पूरा खेल लिखापढ़ी में लिया गया है।

आरोपी पंडित ने अपने एक साथी की मदद से प्रत्येक युवक के साथ अलग-अलग अनुबंध पत्र तैयार कराया है, जिसमें 50-50 हजार रुपए लेने का उल्लेख किया गया है।

खुदकुशी कर फंसाने की धमकी

आरोपी बेहद चालाक है। पीड़ित की माने तो आरोपी रकम वापस करने के बजाए उन्हें ही आतंकित कर रहा है।

पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’

धमकी दी है कि उन्होंने रकम वापस मांगने का दबाव बनाया तो वह खुदकुशी कर उनके खिलाफ सुसाइड नोट छोड़ जाएगा।

एक और पंडित जा चुका जेल
कुछ दिन पूर्व एक और पंडित विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। पौड़ी निवासी मनीष जखमोला ने पीड़ित से 25 लाख रुपए वसूल लिए थे।

यह हैं ताजा घटनाएं

facebook fraud by pandit

- कोटद्वार के दो दोस्तों के बेटों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख ठग लिए गए। पटेलनगर कोतवाली में नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम

- डालनवाला के एक युवक से विदेश में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन 12 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर सैल में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

- कैंट क्षेत्र के एक वैज्ञानिक की बेटी से भी नौकरी के नाम पर 10 हजार रुपये ऐंठ लिए गए।

कैसे बचें जालसाजों से
- विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने वालों के किसी बहकावे में न आए।
- यदि कोई उन्हें इस तरह का सब्जबाग दिखाता है तो पुलिस में इसकी शिकायत की जाए।
- विदेश जाने के लिए केवल रजिस्टर्ड कंपनियों से ही संपर्क किया जाए।
- यह भी मंथन करे कि भविष्य संवारने वालों का दावा करने वालों का भविष्य क्या है।
- ऑनलाइन भी विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed