फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex army man committed suicide due to debt.

कर्ज में डूबे पूर्व सैनिक ने दी जान, नहीं जुटा पाया एक लाख

Thu, 29 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
ex army man committed suicide due to debt.

पौड़ी के पदमपुर मोटाढांक क्षेत्र के खूनीबड़ गांव में कर्ज में डूबे पूर्व सैनिक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने सिमलचौड़ निवासी एक व्यक्ति पर कर्ज के नाम पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक गोविंद सिंह (58) पुत्र प्रजा सिंह ने नाश्ता करने के बाद अचानक घर में रखी सल्फास निगल ली।

मुंह से झाग निकलता देख परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोविंद ने बैंक से कर्ज लिया था जिसे चुकाने के लिए उन्हें सिमलचौड़ निवासी एक व्यक्ति से एक लाख रुपये कर्ज लेना पड़ा।

विज्ञापन

मरने से पहले कहा, पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया इसलिए...

ex army man committed suicide due to debt.

पैसे को लेकर कर्जदार ने चार दिन पहले उनके साथ मारपीट तक कर दी थी। बृहस्पतिवार को चार दिन की मोहलत खत्म होने पर वह परेशान थे।

मरने से पहले गोविंद ने बताया कि पैसों का इंतजाम न होने के कारण उसे मौत को गले लगाना पड़ा। पडोसी उसे बाइक से राजकीय अस्पताल कोटद्वार ले कर आए जहां दोपहर एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने इधर-उधर से कुछ पैसों का इंतजाम भी किया, लेकिन पूरे एक लाख रुपये का इंतजाम न होने के कारण मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed