फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   engineer shod dead in roorkee.

दिनदहाड़े गोली मारकर इंजीनियर की हत्या, प्लॉट दिखाने के बहाने था बुलाया

Mon, 01 Aug 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Aug 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
engineer shod dead in roorkee.
gopal killed - फोटो : AmarUjala

सहारनपुर से ढंडेरा में अपना प्लॉट देखने आए एक इंजीनियर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में इंजीनियर के ससुर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गोपाल उर्फ प्रेम कुमार यादव (45) पुत्र रामीत कुमार यादव, निवासी पेपर मिल्स के पीछे इंदिरा नगर, सहारनपुर, कन्नौज में कंस्ट्रंक्शन कंपनी में इंजीनियर था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह रुड़की-लक्सर मार्ग पर अशोक नगर (ढंडेरा) स्थित अपना प्लॉट द‌िखाने आए थे।
विज्ञापन


मोबाइल पर बात करते-करते जैसे ही वह प्लॉट के पास पहुंचे तभी दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनके सिर में गोली मार दी।

दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस में मची अफरातफरी

engineer shod dead in roorkee.
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस - फोटो : AmarUjala

गोली लगते ही गोपाल नीचे गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मेन रोड की बजाय पीछे के रास्ते से पैदल ही फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनते ही प्लॉट के सामने अपने बड़े बेटे राजकुमार के साथ रह रहे गोपाल के पिता रामीत घटनास्थल की ओर दौड़े। शहर से सटे क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस में अफरातफरी मच गई। 

सूचना पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ एसके सिंह, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी और एसएसआई गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

ससुर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज

engineer shod dead in roorkee.
घटनास्थल से बरामद कारतूस - फोटो : AmarUjala

ढंढेरा में प्रापर्टी को लेकर हुए विवाद में हत्या के बाद सोमवार की देर शाम मृतक के ससुर उपेंद्र सिंह निवासी इंदिरा कालोनी सहारनपुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में ढंढेरा निवासी मुजम्मिल और दिलशाद शामिल हैं। 

जमीन दिखाने के लिए बुलाया था
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि गोपाल की हत्या से पहले उसे फोन कर किसी ने बुलाया था। साथ ही अपनी जमीन दिखाने की बात कही थी। इसके बाद वहां पहुंचने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

छोटे भाई से भी पूछताछ करेगी पुलिस

engineer shod dead in roorkee.
मृतक के पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AmarUjala

घटना के संबंध में मृतक के पिता रामीत और भाई राजकुमार से पूछताछ की। सीओ एसके सिंह ने बताया कि जांच में हत्या की वजह प्रापर्टी विवाद सामने आया है।

मृतक का अपने छोटे भाई मनोज से भी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही एक गांव के एक व्यक्ति से भी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। छोटे भाई से भी पूछताछ की जाएगी। गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed