फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   engineer committed suicide

पत्नी और ससुर से तंग इंजीनियर ने दी जान

Wed, 29 Jan 2014 06:37 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 29 Jan 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
engineer committed suicide

पत्नी ससुर के उत्पीडन की इंतहा होने पर एक युवा इंजीनियर ने नशीली गोलियों का सेवन कर जान दे दी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ की बेंच पर गोविन्दपुरी कालोनी निवासी 35 वर्षीय इंजीनियर कैलाश जोशी पुत्र संतोष जोशी का शव मिला।

विज्ञापन


कुछ समय पूर्व ही मृतक ने हरियाणा के गुड़गांव की एक कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी। एसओ जीआरपी जवाहर सिंह राठौर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ की बेंच पर अचेतवस्था में मिले इंजीनियर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी और ससुर को ठहराया जिम्मेदार
जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। एसओ के अनुसार जेब से मिले दो पेज के सुसाईड नोट में मृतक ने आत्महत्या के लिए पत्नी व ससुर को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी व ससुर के उत्पीड़न से आजिज आकर वह आत्महत्या कर रहा है।

पति पत्नी में था विवाद
इंजीनियर का अपनी पत्नी से करीब आठ साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहे हैं और दोनों में भरण पोषण का विवाद चल रहा है। इस विवाद में मृतक को जेल भी जाना पड़ा था। ससुराल पक्ष हल्द्वानी से ताल्लुक रखता है।


इंजीनियर कौशल जोशी ने सुसाइड नोट में मां बाप के ख्वाब पूरे न होने की बात भी लिखी है। लिखा है कि उसकी अगले जन्म में भी उसी की कोख से जन्म लेने की ख्वाहिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed