फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunken woman make furor in dehradun.

टल्ली होकर निकली सड़क पर, जमकर मचाया उत्पात

Fri, 29 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
drunken woman make furor in dehradun.

राजधानी में एक के बाद एक महिलाओं द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटना शुक्रवार को रिंग रोड पर घटी जहां नशे में धुत महिला ने शुक्रवार शाम जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


लोगों पर पत्थर फेंके जाने के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में महिला पुलिस की मदद से उसे पकड़कर मेडिकल कराया गया। नशे की अधिकता के कारण देर रात तक वह अपने बारे में जानकारी नहीं दे सकी थी।
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित मजार के पास शुक्रवार शाम नशे में धुत महिला ने हंगामा करने लगी। जियारत के लिए आए लोगों से भी महिला ने अभद्रता शुरू कर दी। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन होश में न होने के कारण वह हाथापाई पर उतर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना नशा कि खुद के बारे में बता भी नहीं पाई

drunken woman make furor in dehradun.

विरोध हुआ तो महिला ने उन पर पत्थर फेंककर अफरातफरी मचा दी। हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस की मदद से पकड़कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां भी महिला का हंगामा चलता रहा। मेडिकल में नशे की पुष्टि के बाद उसका चालान कर दिया गया।

एसओ रायपुर ओमबीर रावत ने बताया कि नशे की वजह महिला अपने और परिवार के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है। इलाके में उसके परिजनों को ढूंढा जा रहा है, ताकि उसे सुपुर्दगी में दिया जा सके। बता दें कि दून में शराब पीकर महिलाओं के हंगामा करने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed