फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunken bus driver hit five cars.

नशे में धुत सिटी बस चालक ने बरपाया कहर

Mon, 07 Mar 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Mar 2016 08:33 PM IST
सार

घटना में एक्टिवा सवार युवती समेत तीन लोगों को हल्की चोट।
गुस्साए लोगों ने नशे में धुत चालक की पिटाई कर दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया।

विज्ञापन
drunken bus driver hit five cars.
बेकाबू स‌िटी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दून के सीएमआई रोड पर सोमवार दोपहर बेकाबू सिटी बस ने कहर बरपा दिया। एक-एक कर पांच वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में एक्टिवा सवार युवती समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आई। इससे गुस्साए लोगों ने नशे में धुत चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया।

विज्ञापन


सड़क पर मची अफरातफरी
शहर के सुभाष रोड से सिटी बस सोमवार दोपहर को रिस्पना पुल जा रही थी। सीएमआई रोड पर बस अचानक बेकाबू हो गई। बस ने पहले अल्टो कार को पीछे से टक्कर मारी। कार को बचाने के प्रयास में चालक बस को इधर-उधर दौड़ाता रहा।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि बस ने एक-एक कर चार अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इंडिका, एस्टीम, इंडिको, एक्टीवा को टक्कर मारने के बाद बस के ब्रेक लग पाए। दुर्घटना के कारण सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने चालक को धुना

drunken bus driver hit five cars.
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
हादसे में एक्टिवा चला रही युवती के अलावा दो अन्य लोगों को चोटें आई है। घटना से नाराज लोगों ने चालक को बस से उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मौके पर आई पुलिस ने चालक को भीड़ के चुंगल से निकालकर अपने कब्जे में लिया। हादसे के कारण कुछ देर जाम भी लगा रहा।

पुलिस ने कार चालक अभय नेगी की तरफ से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आराघर चौकी प्रभारी महीपाल रावत ने बताया कि मेडिकल में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी को जेल भेजने के साथ बस को सीज कर दिया गया है। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed