फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk and gothicism made them predator

पैसे, नशे और वहशीपन ने बना दिया दरिंदा

Thu, 29 Aug 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Aug 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
drunk and gothicism made them predator

पैसा, वहशीपन और नशा देहरादून जिले में पिछले दिनों हुई तीन नृशंस हत्याओं की वजह बने।

विज्ञापन


सहसपुर प्रखंड में ब्याज पर उधार देने वाले एक युवक को दो युवकों ने इसलिए मार दिया कि उसने उन्हें रुपये देने से इंकार कर दिया था। डोईवाला में एक मासूम की कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।

वहीं, रायवाला में एक बुजुर्ग महिला को तीन युवकों ने सिर्फ इसलिए पत्थरों से कुचलकर मार डाला कि उसने उन्हें नशा न करने की नसीहत दी थी। तीनों मामले कहीं न कहीं सामाजिक स्थिति में गिरावट की ओर भी इशारा करते हैं। बहरहाल, पुलिस ने तीनों हत्याकांडों का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

उधार नहीं दिया तो ले ली जान

सहसपुर के ढाकी गांव में 25 अगस्त की सुबह नाजिम (50) पुत्र रसीद का शव उसके घर से मिला था। सहसपुर पुलिस के निरीक्षण में नाजिम के घर से एक चप्पल बरामद की गई, जो नाजिम की नहीं थी। इसके बाद जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुखबिरों की सूचना पर पुलिस को पता चला कि गांव के पीछे स्थित जंगल में घटना के बाद से दो संदिग्ध युवक छिपे हुए हैं। बुधवार को पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनकी पहचान इकरार और इश्तियाक दोनों निवासी ग्राम ढाकी, थाना सहसपुर के रूप में हुई।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि नाजिम ब्याज पर लोगों को उधार दिया करता था। बताया कि उन दोनों को भी रुपयों की जरूरत थी तो वे नाजिम के पास पहुंचे। लेकिन नाजिम ने उन्हें रुपये देने से इंकार कर दिया। इसी से खफा होकर उन्होंने 24 अगस्त को उसकी हत्या कर दी थी।

नशा करने से रोका तो कुचल दिया चेहरा

24 अगस्त को रायवाला में मोतीचूर जंगल में सूखी नदी से एक महिला का शव मिला था। उसका चेहरा पत्थरों से कुचला हुआ था। शव की शिनाख्त लीलावती (65) पत्नी डबल सिंह रावत निवासी हरिपुर कलां के रूप में हुई। जांच हुई तो पता

चला कि घटना के दिन जंगल में नशे में धुत तीन युवक देखे गए थे।

पुलिस ने पुताई का काम करने वाले इन तीनों युवकों सुनील (19), सुमन (18) और सूरज (19) निवासी हरिपुरकलां को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि वे घटना के दिन नदी में बैठकर चरस पी रहे थे।

तभी लीलावती बछिया चराते हुए वहां आ गई। वह सुनील को जानती थी, लिहाजा तीनों को डांट लगा दी। युवकों ने गालीगलौज की तो लीलावती ने एक युवक को बछिया हांकने के लिए हाथ में पकड़ी डंडी मार दी। इसके बाद तीनों ने पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और भाग निकले।

अमरूद का लालच देकर की मासूम की हत्या
डोईवाला में मासूम पुन्नू (7) की हत्या नगर के एक व्यापारी ने कुकर्म के बाद गला दबाकर की थी। 24 अगस्त को पुन्नू का शव व्यापारी के भाई की कार में मिला था।

पुलिस ने व्यापारी अमित (30, अविवाहित) को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि 23 अगस्त को वह घर पर अकेला था। तभी पुन्नू बगीचे में अमरूद तोड़ने आ गया। अमित और अमरूद देने के बहाने उसे घर में ले गया और कुकर्म किया। पुन्नू ने शोर मचाया तो अमित ने गला दबाकर उसे मार डाला।


उसने रात को शव नदी में फेंकने की सोची और शव भाई भारतभूषण की कार में रख दिया। हालांकि, उसे कार चलानी नहीं आती थी। ऐसे में वह शव को बाइक से लेकर जाने वाला था। उसी दिन बहन के घर बहादराबाद गई अमित की मां लौट आई, जिससे वह शव को ठिकाने नहीं लगा सका।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed