फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   double murder in haridwar.

किशोर समेत दो की हत्या कर 50 हजार लूटे, खेत में फेंकी लाश

Fri, 08 May 2015 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Fri, 08 May 2015 03:36 AM IST
विज्ञापन
double murder in haridwar.

हरिद्वार के मुंडाखेड़ा गांव निवासी एक युवक और नौवीं कक्षा के छात्र की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। दोहरे हत्याकांड के बाद शवों को अकौढ़ा गांव के एक खेत में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को युवक गांव के ही एक किशोर के साथ अपनी कार से बैंक से रुपये निकालने गया था। तब से ही दोनों लापता थे। किशोर के साथ कुकर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी रविंद्र (30) पुत्र छोटा ने दो दिन पूर्व 55 हजार रुपये में पुरानी इंडिका कार खरीदी थी। बुधवार को पिता के कहने पर रविंद्र बैंक से पैसे निकालने अपनी कार से घर से चला था। रास्ते में उसने गांव के ही कक्षा नौ के छात्र शानू (14) को भी अपने साथ कार में बैठा लिया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर का नग्न हालत में मिला शव
बृहस्पतिवार सुबह अकौढ़ा गांव स्थित एक खेत में दोनों के शव पड़े देख किसी ग्रामीण ने ग्राम प्रधान महिपाल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से रविंद्र और कुछ दूरी पर कार के पास पड़े शानू के नग्न शव को बरामद कर लिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

नग्न हालत में मिला किशोर का शव

double murder in haridwar.

बृहस्पतिवार सुबह अकौढ़ा गांव स्थित एक खेत में दोनों के शव पड़े देख किसी ग्रामीण ने ग्राम प्रधान महिपाल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से रविंद्र और कुछ दूरी पर कार के पास पड़े शानू के नग्न शव को बरामद कर लिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के पास से 50 हजार रुपये भी गायब मिले। जिससे माना जा रहा है कि रुपयों के लिए ही दोनों की हत्या की गई है। वहीं छात्र से कुकर्म होने की आशंका भी जताई जा रही है।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस भी लूट और हत्या का मामला मान रही है। बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed