फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon police arrested four robbers

दून पुलिस ने दबोचे चार लुटेरे

Fri, 16 Aug 2013 08:35 PM IST
देहरादून/मनमीत रावत
देहरादून/मनमीत रावत Updated Fri, 16 Aug 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
doon police arrested four robbers

देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने धर्मचूक मंदिर में लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


देहरादून के तुंतोवाला गांव में बावरिया नहीं, बल्कि सपेरा गिरोह के बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे। इसी गिरोह ने डोईवाला में सात अगस्त को गोगामडी धर्मचूक मंदिर में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


लूट के कुछ ही देर बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों की लोकेशन पंजाब के अमृतसर जिले में मिली। टीम ने गिरोह के चार सदस्यों को वहां से दबोच लिया। शुक्रवार को उन्हें दून लाया गया और पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पढें..चोरी के बाद चोर का यह काम कर देगा आपको हैरान

खूनी संघर्ष हुआ
गत नौ अगस्त को पटेलनगर थाना क्षेत्र के तुंतोवाला गांव में कुछ बदमाश लूट के इरादे से घुस आए थे। इन बदमाशों के साथ गांव के लोगों का खूनी संघर्ष भी हुआ था।


पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले बदमाश भाग गए। तुंतोवाला की घटना के बाद से पित्थुवाला, तुंतोवाला, तुनवाला, मेंहूवाला, बोडोवाला क्षेत्र में भी बदमाशों की मूवमेंट देखी गई थी। बदमाशों की मूवमेंअ से पूरा क्षेत्र दहशत में था।

सेक्स ने हवलदार को दिखाई 'सलाखें'

चार बदमाश दबोचे
बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीओ सदर स्वतंत्र कुमार के निर्देश पर एसओजी और पटेलनगर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई। जांच कर रही टीम को बदमाशों की लोकेशन अमृतसर के तरण तारण कस्बे में मिली। टीम ने वहां से चार बदमाशों को दबोच लिया।

पूछताछ में चारों ने बताया कि वह सपेरा गैंग के है और उनके गैंग ने ही देहरादून के डोईवाला कस्बे में सात अगस्त को मंदिर में चोरी की थी। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने उनसे मंदिर से चुराए गए 18 हजार नगदी और गहने भी बरामद कर लिए।

पढें..कच्छा-बनियान गैंग ने फैलाया दून में आतंक

कोर्ट में होगा आवेदन
मामले के खुलासे पर डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने पांच हजार और एसएसपी ने पांच हजार रुपये टीम को बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की। एसएसपी केवल खुराना ने बताया चारो बदमाशों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से आवेदन किया जाएगा। ताकि इनके अन्य सदस्यों की भी धरपकड़ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed