फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon nari niketan case update.

DNA से पुष्टि, संवासिनी का ही था बरामद भ्रूण

Sat, 12 Dec 2015 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Dec 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
doon nari niketan case update.

दूधली गांव के जंगल से एसआईटी द्वारा बरामद भ्रूण मूक-बधिर संवासिनी का ही था। पीड़ित संवासिनी और भ्रूण के डीएनए मिलान में इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट शुक्रवार शाम विवेचक को मिल गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर मुहर लग गई है, क्योंकि भ्रूण बरामद होने के बाद कई स्तर पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन


फैक्स से मिली जानकारी के आधार पर अमर उजाला ने 17 नवंबर को देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी के शारीरिक शोषण की खबर प्रकाशित की थी। अपर जिलाधिकारी वित्त झरना कमठान की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 25 नवंबर को एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने 24 घंटे में पीड़ित संवासिनी को चिह्नित करने के साथ ही भ्रूण को दूधली गांव के जंगल से बरामद किया था। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए भ्रूण का डीएनए मिलान कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि डीएनए मिलान में पुष्टि हुई है कि बरामद भ्रूण पीड़ित संवासिनी का ही था।


कोर्ट में दाखिल हुई रिपोर्ट को विवेचक कविता जोशी द्वारा शुक्रवार को प्राप्त किया गया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट से साफ हो गया है कि पुलिस सही दिशा पर काम कर रही है। दोनों आरोपियों हाशिम और होमगार्ड ललित बिष्ट के भ्रूण से डीएनए मिलान के लिए ब्लड सैंपल भेजे हैं। आठ से दस दिन में उसकी रिपोर्ट भी आने की उम्मीद है।

बच्ची का था भ्रूण
डीएनए मिलान में इसकी भी पुष्टि हुई है कि बरामद भ्रूण बच्ची का था। एसएसपी ने बताया कि रिपोर्ट में भ्रूण के फीमेल होने का उल्लेख है। भ्रूण हत्या की धारा पहले ही विवेचना में बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed