{"_id":"8a1480d9c26f32be225f1b454fd9c12a","slug":"donate-box-of-temple-stolen-by-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का दानपात्र किया चोरों ने साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का दानपात्र किया चोरों ने साफ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jan 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने भगवान का घर भी नहीं छोड़ा। बुधवार देर रात को चोरों ने नेहरू कालोनी क्षेत्र में स्थित शिव भगवान के मंदिर का ताला तोड़ कर दानपात्र चुरा लिया। सुबह पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
रात में बंद किया था दरवाजा
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कालोनी में शिवजी का मंदिर है। बुधवार शाम को मंदिर के पुजारी शांति प्रसाद कपाट बंद कर घर चले गए।
गुरुवार सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी कि मंदिर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए है। पुजारी मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपात्र का ताला टूटा था। उन्होंने बताया कि दानपात्र में लगभग पांच हजार रुपये थे, जो गायब हैं।
विज्ञापन