फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor raped a disabled girl in haridwar

हैवान डॉक्टर ने शर्मसार कर दी इंसानियत, इलाज के बहाने विकलांग लड़की की लूटता रहा अस्मत और फिर...

Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
doctor raped a disabled girl in haridwar

डॉक्टरों को भगवान का रूप कहा गया है। लेकिन इस हैवान डॉक्टर ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। इलाज के बहाने विकलांग लड़की की सालों तक अस्मत लूटता रहा। इसके बाद उसने ऐसा काम किया कि लड़की का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर एक डाक्टर एक विकलांग मरीज की अस्मत से खेलता रहा। विकलांग के पिता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। आरोपी डाक्टर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जिले की रहने वाली एक विकलांग युवती बहादराबाद में कंपनी में कार्यरत है। एक रेल हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे। पीड़िता के पिता ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री के पांव में घाव होने के कारण जुलाई माह में उसे भूमानंद अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। आरोप है कि इलाज कर रहे डाक्टर ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

doctor raped a disabled girl in haridwar

आरोप है कि जब भी वे बेटी को इलाज के लिए ले जाते थे तो आरोपी उसे किसी न किसी बहाने से एकांत में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था। बेटी ने जब शादी करने की बात कही तब उसे यह कहकर टाल दिया कि तुम्हारे पिता शादी के लिए राजी नहीं होने वाले।

बेटी ने जब पिता को पूरे वाकये से अवगत कराया तब पिता ने डाक्टर से मुलाकात कर शादी करने की बात कही। आरोप है कि विकलांग से शादी करने की बात सिरे से इंकार करते हुए डाक्टर ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और पीड़िता को भी फोन कर डराया धमकाया। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में आरोपी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि आरोपी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed