{"_id":"342ccd1f5c3911e0dc201e0ec72b4a47","slug":"doctor-beaten-by-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को बधाई देने गए डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को बधाई देने गए डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 02 Jan 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दीपक चौधरी को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के हॉस्टल में रह रहे अपने दोस्त को नए साल की शुभकामना देने आना महंगा पड़ गया।
वहां जूनियर छात्रों ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी छात्र फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जश्न मना रहे छात्रों से हुई तकरार
हरिद्वार लक्सर मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत जसपुर उधमसिंह नगर निवासी डॉक्टर दीपक मंगलवार की रात अपने मित्र शैलेंद्र यादव से मिलने हॉस्टल आए थे। वापस जाते समय नववर्ष का जश्न मना रहे जूनियर छात्रों की उनसे तकरार हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रों ने डॉक्टर दीपक चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच बचाव में आए शैलेंद्र यादव को भी नहीं बख्शा। दीपक की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
पुलिस के पहुंचने पर भागे
सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल मौके पर पहुंचे और दीपक चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी छात्र हॉस्टल से भाग निकले।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दीपक चौधरी के पिता जयपाल सिंह की ओर से चेतन स्नेही, शुभचंद, विपिन चौहान, नीरज सेमवाल, राजेश और टम्टा आदि दो दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।