गर्म खाना नहीं मिला तो कैंप मैनेजर को मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित एक बीच कैंप में दिल्ली के पर्यटकों ने कैंप मैनेजर पर रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली प्रबंधक के बाएं कूल्हे में लगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घायल को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया है।
बीते बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली से तीन युवा पर्यटक राफ्टिंग के लिए शिवपुरी से दो किमी पहले गोल्फ कोर्स नामक बीच कैंप में ठहरे थे। गंगा में राफ्टिंग के बाद शाम को कैंप पहुंचे। रात 11 बजे तक कैंप फायर में मस्त रहे। बताया जा रहा है कि रात करीब 2.30 बजे जब कैंप का पूरा स्टाफ सो गया।
गर्म खाना नहीं मिला तो मार दी गोली
नशे में धुत पर्यटकों ने कैंप प्रबंधक अमित घोषाल (57) पुत्र गौतम घोषाल निवासी 6113 एमडब्ल्यू फेडर रोड, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) को जगाकर खाना मांगा।
पर्यटकों के खाना मांगने पर प्रबंधक उठे और खाना टेबल पर लगा दिया। खाना ठंडा होने पर पर्यटकों ने प्रबंधक से खाना गर्म करने को कहा। प्रबंधक ने रात काफी होने और स्टाफ के सोने की मजबूरी बताई। इस पर दो पर्यटक भड़क गए।
इसी बीच एक पर्यटक ने उनके सीने में रिवाल्वर तान दी। समझाने का प्रयास किया तो साथी पर्यटक ने रिवाल्वर छीनकर ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। एक गोली प्रबंधक के बाएं कूल्हे में जा घुसी। शोर सुनकर स्टाफ की नींद खुल गई।
कैंप प्रबंधक पर फायर झोंकने के बाद पर्यटक फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और सुबह तीनों आरोपियों को शिवपुरी क्षेत्र से दबोच लिया।