{"_id":"be117d2c737f589021e5ed688bbd0c02","slug":"deepak-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर मार दिया गया दीपक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर मार दिया गया दीपक
अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा
Updated Sun, 23 Mar 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक की हत्याकांड के दो बदमाश पकड़ लिए गए तथा एक फरार हो गया। हरिद्वार एसएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कार लूट का विरोध करने पर दीपक की हत्या की गयी।
विज्ञापन
रविवार शाम कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि 9 मार्च को झबरेड़ा के मानकपुर गांव के पास पुलिस ने इंडिगो कार से पांवटा साहिब निवासी दीपक का शव बरामद किया था। दीपक की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें, धर्म और राजनीति दोनों में महाराज का दबदबा
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह और एसआई अमरजीत, एसओजी प्रभारी यासीन, गोविंद सिंह की टीम लगी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार को सूचना पर पुलिस ने वारदात करने वाले पल्सर सवार तीन बदमाशों को जटोल रोड पर नहर पटरी के पास घेर लिया। एक आरोपी फरार हो गया जबकि दो पुलिस ने गिरफ्त में ले लिए।
पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी
बदमाशों ने अपने नाम सोनू निवासी सौरभ तथा अंकित निवासी पलड़ी थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर बताया। दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए।
बदमाशों ने कबूली हत्या की बात
एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों ने दीपक की हत्या करने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि फरार होने वाले साथी जगत निवासी सोरम समेत तीनों लोगों ने लूट के इरादे से पोंटा साहिब जाकर इंडिगो कार बुक कराई थी। इसके बाद वह भगवानपुर फिर उसे झबरेड़ा की तरफ ले आए।
पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज
यहां पर उन्होंने कार लूटने का प्रयास किया तो दीपक ने विरोध जताया जिस पर उसकी हत्या कर दी गई। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।
कार लूट को चुना साफ्ट टारगेट
बदमाशों ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड में वाहनों की बुकिंग कर लूटना आसान काम नहीं था। इसीलिए पांवटा साहिब को चुना। लेकिन दीपक को शक हुआ तो उसने विरोध जताया। जिस पर बदमाशों ने उसकी हत्या की।
पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे
घटनास्थल से थोड़ी दूर कुछ लोग खड़े थे। बदमाशों को डर हुआ तो उन्होंने तेज गति से गाड़ी दौड़ा दी। कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी खराब हो गई। जिस कारण बदमाशों को कार वहीं छोड़कर जानी पड़ी।
दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बदमाश सोनू के खिलाफ यूपी में लूट, गैंगस्टर, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के करीब 7 मुकदमे दर्ज है। पुलिस के समक्ष सोनू ने बताया कि पिछले साल मार्च माह में उसका सीआईएसएफ में नंबर आ गया था। लेकिन उसके नाम मुकदमे दर्ज होने के चलते वह भर्ती नहीं हो पाया था।