फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daylight robbery in the capital

दिनदहाड़े राजधानी में हुई चोरी, 8 लाख का माल गायब

Tue, 01 Oct 2013 01:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Oct 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
daylight robbery in the capital

चोरों ने अस्पताल की महिला क्लर्क के घर से साढ़े चार लाख रुपये और चार लाख के गहनों पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। घटना डीआईजी और दूसरे पुलिस अफसरों के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर स्थित चिकित्सा विभाग की कालोनी में हुई।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोरोनेशन अस्पताल में क्लर्क सपना मलिक कालोनी की दूसरी मंजिल पर रहती हैं। सपना के पति प्रेम कुमार मलिक घनसाली में जल निगम में जेई हैं।
विज्ञापन


फ्लैट के मुख्य दरवाजे में नहीं था ताला
पिछले कुछ दिनों से प्रेम कुमार भी दून में थे। सोमवार सुबह प्रेम कुमार घनसाली चले गए। सपना सुबह दस बजे ड्यूटी के लिए निकली थी। उनके मुताबिक, जब वे शाम पांच बजे ड्यूटी से लौटीं फ्लैट के मुख्य दरवाजे में ताला नहीं लगा था। दरवाजे का कुंडा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खोलकर देखा तो ताला तोड़कर अंदर रखा था। चोरों ने दो कमरों में मौजूद दोनों अलमारियों को खंगाला था। बाहर वाले कमरे की अलमारी में कुछ नहीं मिलने पर चोरों ने कपड़े बिखेर दिए।

पढें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों से हो रही पीड़ित विधवाओं की तस्करी!

अंदर वाले कमरे में की अलमारी का ताला तोड़कर सेफ में रखे साढ़े चार लाख रुपये और करीब चार लाख के सोने के गहने ले गए। गहनों में सोने का हार, जंजीर, कड़े, बालियां, पायल, कुंडल आदि थे। सूचना पाकर सीओ सिटी हरीश चंद सती फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए।

बहन को देने थे साढ़े चार लाख रुपये
सपना मलिक के मुताबिक, मायके में मां की मौत के बाद कुछ जमीन बेची थी। उससे मिली रकम का एक हिस्सा साढ़े चार लाख रुपये बहन को देने थे। पिछले जून से यह रकम उनके घर में रखी थी।

पढें, विवादों में भी रहें हैं पुलिस के नए 'मुखिया'


पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश चंद्र सती ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

परिस्थितियां जता रही संदेह
सपना का कहना है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे हैं जबकि तोड़ा गया ताला पूरी तरह से टूटा नहीं है। यदि मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़ा गया है तो दिन होने की वजह से इसकी आवाज पड़ोसियों को सुनाई देनी चाहिए थी। अभी तक ऐसा कोई पड़ोसी सामने नहीं आया जिसने ऐसी आवाज सुनी हो। सपना के घर में पर्स और दराज में भी करीब पचास हजार रुपये होने की बात कही जा रही है।

पढें, बीएस सिद्घू होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

यदि ऐसा था तो चोर उसे क्यों नहीं ले गए? सिर्फ सपना के बहन के हिस्से के रुपये ही चोरी होने की क्यों कहीं जा रही है? बताया जा रहा है कि अलमारियों के लॉक तोड़कर उसमें से गहने और पैसे निकाले गए हैं लेकिन अलमारियों के लॉक पर टूटने के निशान स्पष्ट नहीं हैं। अलमारियों के लॉक यदि तोड़े जाते तो उसकी आवाज भी बाहर तक जाती।

इसके अलावा उस गहरे निशान भी होते। केवल दो अलमारियों को ही क्यों खोला गया? पूरे घर की तलाशी क्यों नहीं ली गई? इससे लगता है कि चोरी करने वालों में कोई जानकार भी था जिसे पैसों और गहने रखे जाने की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed