{"_id":"aa2f34a0d9abc97fb871456f77d188bd","slug":"criminal-looted-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंक लूटा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंक लूटा ट्रक
अमर उजाला, मंगलौर
Updated Sat, 18 Jan 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
देहरादून से किराए पर लाया गया मिनी ट्रक बदमाशों ने चालक को आतंकित कर मंगलौर क्षेत्र में लूट लिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
देहरादून का है ट्रक
देहरादून के पटेलनगर निवासी सूर्यभान गिरि ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को तीन युवकों ने उसका मिनी ट्रक मंगलौर क्षेत्र तक जाने के लिए किराए पर लिया था।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में इन युवकों ने मंगलौर के पास हथियारों के बल पर चालक को आतंकित कर ट्रक लूट लिया और चालक को बसवाखेड़ी के जंगल में हाथ पैर बांधकर फेंक दिया। लुटेरे चालक का मोबाइल भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस में शिकायत दर्ज
किसी तरह अपने आप को मुक्त कराकर चालक ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चालक ने पुलिस को बताया कि मिनी ट्रक लूटने वाले बदमाश एक दूसरे को अनुद्दीन, नईमुददीन और परवेज के नाम से संबोधित कर रहे थे।
पुलिस ने मिनी ट्रक मालिक सूर्यभान की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल महेश चंद्र का कहना है कि बदमाशों की तलाश में कार्रवाई चल रही है।