फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime investigation in dehradun

सुपारी किलर्स की कुंडली खोलेगी रहस्य

Sat, 15 Feb 2014 11:01 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Feb 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
crime investigation in dehradun

राजधानी देहरादून में एक महीने के भीतर तीन प्रॉपर्टी डीलरों के पेशेवर अंदाज में हुए कत्ल से परेशान पुलिस अब सुपारी किलर्स की कर्म कुंडली खंगाल रही है। इसमें यूपी पुलिस से भी मदद मांगी गई है। एसटीएफ पहले ही जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कत्ल का तरीका पेशेवर
इन कत्लों को अंजाम देने का तरीका पेशेवर और कमोबेश एक जैसा है। प्रॉपर्टी डीलर फिरोज अली, संजय नागर और अब धर्मपाल को बेखौफ बदमाशों ने उन्हीं के घर गोली मारी। पुलिस भी मान रही है कि जिस तरह धर्मपाल और संजय की हत्या की गई, ऐसा पेशेवर कातिल ही करते हैं।
विज्ञापन


बदमाशों के तार वेस्ट यूपी से जुड़े लग रहे हैं। वेस्ट यूपी के जिलों में भेजी गई टीमें वहां सक्रिय गैंगों की कुंडली खंगालने के साथ सुपारी किलर्स की भी सूचनाएं भी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याओं में एकरूपता बढ़ा रही शक
पुलिस ऐसे बदमाशों को भी ट्रेस कर रही है, जो सरकारी और चोरी के असलहों का इस्तेमाल करते हैं। संजय और धर्मपाल को .9 एमएम पिस्टल (पुलिस और सेना को इश्यू होती है) से गोली मारी गई थी। पुलिस इससे मिलते जुलते मामलों की जानकारी यूपी के थानों से जुटा रही है।


वेस्ट यूपी की जेलों से हाल में छूटे शूटरों और जेल से गैंग चलाने वाले बदमाशों की गतिविधियां भी देखी जा रही हैं। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed