फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime increased in dehradun

देहरादून पुलिस पर चोरों ने कसी लगाम

Fri, 04 Jul 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Jul 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
crime increased in dehradun

देहरादून और विकासनगर में नौ चोरियों का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन चुराए गए लाखों के सामान और नकदी में बरामद दिखाया गया सामान कुछ हजार का ही है।

विज्ञापन


पुलिस आनन-फानन में कर रही खुलासा
ऐसे में पहले से अपराध छिपाने के लिए कठघरे में खड़ी पुलिस की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि सरकार की सख्ती के बाद पुलिस आनन-फानन में चोरियों का खुलासा करने के दबाव में है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ऐसी स्थिति में पुलिस किसी एक मामले में पकड़े गए चोर पर ही बाकी चोरियों के आरोप मढ़कर अपनी फजीहत बचाने की कोशिश कर सकती है।

नहीं मिला घटना में ठगा माल

दून पुलिस ने बुधवार को दो ठगों को पकड़ा। दोपहर तक दोनों ने सिर्फ प्रेमनगर और कांवली रोड पर की गई ठगी कबूली थी।

लेकिन, शाम होते-होते इन दोनों ठगों से आठ घटनाओं के खुलासे का दावा पुलिस अधिकारी करने लगे। जबकि इनमें से किसी भी घटना में ठगा माल नहीं मिला है।

बुधवार को ही विकासनगर में एक चोर गिरफ्तार किया गया। विकासनगर क्षेत्र में एक माह में छह चोरियां हो चुकी हैं।

पुलिस ने पकड़े गए चोर पर ही साथियों संग इन सभी चोरियों को कबूल करने का दावा किया। लेकिन माल सिर्फ तीन का बरामद हुआ, बाकी तीन में चुराए सामान का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ही पुलिस ने दून में एक और चोर को दबोचा। दावा किया गया कि इस चोर ने दून और डोईवाला में तीन चोरियां की थीं।

डोईवाला में एक एनआरआई के घर चोरी के खुलासे का दावा किया गया। लेकिन बरामदगी के नाम पर कुछ कपड़े और सैंडल ही दिखाई गईं।

थाना प्रभारियों के कसे पेंच

एसएसपी अजय रौतेला ने बुधवार रात शहर के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि घटनाओं पर रोक लगाने के साथ सक्रिय चोरों पर शिकंजा कसा जाए। अपराध को लेकर अपडेट न होने पर कई थाना प्रभारियों को आडे़ हाथों लिया गया।

उन्हें अधिकारियों को मीडिया फ्रेंडली होने का पाठ भी पढ़ाया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर के अलावा पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे।

राहत, 24 घंटे में नहीं हुई चोरी की वारदात
देहरादून के लोगों के साथ पुलिस के लिए यह राहत भरी खबर है कि पिछले 24 घंटे से चोरों की धमक नहीं सुनाई दी है।

पुलिस ने रात में प्रभावी गश्त कराने के साथ प्रवेश के तमाम मार्गो पर चेकिंग के लिए पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई है। कप्तान ने कहा कि कुछ दिन में स्थिति में और सुधार हो जाएगा।


बुधवार को एक के बाद हुई छह चोरियों के खुलासे से पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। रात में एसएसपी ने थाना प्रभारियों की बैठक लेने के बाद सुबह तक पुलिस को दौड़ाया था। उसका नतीजा भी सार्थक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed