फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court dismissed the dowry murder allegation.

दहेज हत्याः आरोप से एक पति मुक्त, दूसरा गया जेल

Fri, 05 Dec 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 05 Dec 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
court dismissed the dowry murder allegation.

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2010 में दर्ज सुमन देवी दहेज हत्याकांड के मामले में दोनों पक्षों की दलीलें और बहस सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को दोषमुक्त कर दिया। कहा कि अभियोजन पक्ष अभियुक्त पर लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक संदीप सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सिंचाई विभाग के केंद्रीय भंडार में कार्यरत कर्मचारी दलीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सुकौली पोस्ट ढौंडियाल पट्टी तल्ला बदलपुर जिला पौड़ी गढ़वाल पर दहेज हत्या, उत्पीड़न और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


तहरीर में कहा था कि उनकी बहन सुमन का विवाह मई वर्ष 2005 में दलीप सिंह के साथ हुआ। दलीप ने 03 मई, 2013 को सुमन को आग लगाकर जला दिया। उसे सरकारी अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे 80 फीसदी जला होने पर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 13 मई को सुमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि दलीप को झूठा फंसाया गया है। उसने पत्नी को नहीं जलाया, बल्कि वह स्टोव फटने की वजह से जली थी।

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

court dismissed the dowry murder allegation.
कोटद्वार में एक अन्य मामले में दहेज हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति सुशील गुसाईं को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला में 29 नवंबर को लक्ष्मी देवी पत्नी सुशील गुसाईं निवासी चमस्यूल तहसील कोटद्वार की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मृतका के पिता अमरजीत सिंह की ओर से उसके पति, सास-ससुर, ननद-नंदोई समेत छह पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया था।

बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने सुशील को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

सीओ अरुणा भारती ने बताया कि अभी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। छानबीन चल रही है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed